खोदावंदपुर में दो ट्रको के बीच आमने सामने की टक्कर बाल बाल बचे लोग

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के एसएच 55 के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत एसएच 55 पर सीमान चौक के समीप दो ट्रको के बीच आमने सामने का हुए टक्कर में एक ट्रक का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि दूसरा ट्रक चालक अपनी वाहन को लेकर मौके वारदात से ट्रक लेकर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। क्षतिग्रस्त ट्रक का चालक भी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर खोदावंदपुर पुलिस ने बालू लदे ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है। इसकी पुष्टि थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब छः बजे बालू लदा एक ट्रक रोसड़ा की ओर जा रहा था। तभी रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक में ठोकर मारकर फरार हो गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article