प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा को लेकर खोदावंदपुर में बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

जन सुराज जनता का राज है। इसके संस्थापक प्रशांत किशोर व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं जिसमें सही मायने में जनतंत्र स्थापित हो और सत्ता की बागडोर किसी व्यक्ति विशेष के हाथ मे न रहकर जनता के हाथ मे हो इसलिए प्रशांत किशोर गांव गांव घूमकर पदयात्रा कर रहे हैं और जन सुराज के उद्देश्यों से लोगो को अवगत करवा रहे हैं। गांव के युवा संगठित होकर जन सुराज के उद्देश्यों को स्थापित कर सके। उक्त बातें सोमवार को खोदावंदपुर में आयोजित जनसुराज की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी आशीष कुमार ने कहा।

- Sponsored Ads-

बैठक में आगामी जनवरी माह में खोदावंदपुर प्रखंड में प्रशांत किशोर के प्रस्तावित पदयात्रा कार्यक्रम को तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं वार्ड स्तर पर तैयारी बैठक करने का निर्णय लिया गया तथा वार्ड और पंचायत प्रभारी का मनोनयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख नरेश पासवान ने किया।

कार्यक्रम को मुखिया पुरुषोत सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णदेव चौधरी, टिंकू राय, राम पदार्थ महतो, अनिल कुमार, वार्डसदस्य वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, अजित मिश्र चंदू पासवान ने भी संबोधित किया। मौके पर टीम प्रशांत के बेगूसराय जिला प्रभारी दिब्या मिश्रा, नितेश कुमार, प्रखंड प्रभारी रोहित कुमार, समाजसेवी राम गुलजार महतो, राकेश कुमार, दिनेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

खोदाबंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article