बारात में आए युवक का शव बलान नदी से बरामद, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक युवक को अपराधियों ने निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिया।  हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गई वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद बलान नदी की है। मृतक एवं की पहचान गढ़हरा थाना क्षेत्र के किऊल गांव के रहने वाले रामचंद्र पासवान का पुत्र गौरव कुमार पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक लड़का की शादी थी इसी शादी के लिए बारात कदराबाद के रहने वाले नंदलाल पासवान के यहां बारात आई हुई थी। बारात से युवक अचानक लापता हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका।

- Sponsored Ads-

आज उसका शव बलान नदी के पानी से बरामद हुआ है। परिजनों ने साफ तौर से आरोप लगाया है कि किसी ने इसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिया है। इस दौरान शव को देखने के लिए घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई है। वही इस घटना के बाद लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी है। मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article