नालंदा:वार्ड पार्षद पति के गिरफ्तारी के विरोध में लोगो ने थाना का घेराव कर किया हंगामा,एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

DNB Bharat Desk

ग्रामीणों का आरोप:- पुलिस दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करके,उनके एक-दो लोगों को गिरफ्तार कर पीठ थपथपा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम वार्ड संख्या 34 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रवण यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मोहल्लेवासियों ने थाना पहुंचकर घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

नालंदा:वार्ड पार्षद पति के गिरफ्तारी के विरोध में लोगो ने थाना का घेराव कर किया हंगामा,एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप 2लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पोस्ट फाड़ने पर मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी थी जिसका मामला थाना में दर्ज है गोलीबारी और मारपीट की घटना में दो वार्ड पार्षद भी आरोपित है पुलिस उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर पुलिस दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर कर उनके एक-दो लोगों को गिरफ्तार कर पीठ थपथपा रही है।

नालंदा:वार्ड पार्षद पति के गिरफ्तारी के विरोध में लोगो ने थाना का घेराव कर किया हंगामा,एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप 3नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से मामला दर्ज कराया गया था । एक पक्ष के चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजी गई है । दूसरे पक्ष से आज शाम श्रवण यादव को गिरफ्तार किया गया है।

 

Contents

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article