नालंदा में ईंट लदी ट्रैक्टर गड्ढ़े में पलटी चालक सहित तीन मजदूर की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के चंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत गौढ़ापार इलाके की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कर देखने को मिला है जहां चंडी थाना क्षेत्र इलाके के गौढापर सरमेरा बिहटा मुख्य सड़क मार्ग पर ईट से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार चालक मुकेश कुमार समेत तीन मजदूर की दबकर मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि ट्रैक्टर पर ईट लोड कर पेढ़का से पटना की ओर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर चालक को चकमा दे दिया। चकमा देने ट्रैक्टर चालक गति पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई।

ट्रैक्टर पर सवार चालक मुकेश कुमार, समेत तीन मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण एवं स्थानीय पुलिस की मदद से ट्रैक्टर के अंदर दबे हुए तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस सभी शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदस्य भेज दिया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article