अलग-अलग जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल,ग्यारह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/वीरपुर-आऐ दिन देखा जा रहा है कि अब ज़मीन जी का जंजाल बनते जा रहा है ‌। जिससे परोसी तो दुर भाई भाई का दुसमन बनकर एक दूसरे पर जान लेवा हमला कर जहां समाजिक रिस्ते को दुसित कर रहे हैं। वहीं आर्थिक तंगी का भी समाना करते देखा जा रहा है। इसी करी में पर्रा पंचायत के वार्ड नं 9 में जमीनी वीवाद को लेकर छोटे भाई ने बरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

पीड़ित धर्म वीर तांती ने छोटे भाई धीरज कुमार के विरुद्ध वीरपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। इसी पर्रा पंचायत के वार्ड नं 11के पिंटू कुमार ने सरौंजा निवासी मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सैयाज, मोहम्मद राशिद समेत 8 लोगों के विरुद्ध वीरपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। थाना को दिए आवेदन में पिंटू कुमार ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी पुर हाट पर सब्जी खरीदने गये थे। उक्त लोगों ने हमें बुलाकर एकांत में लें जाकर लोहे की पंज्जा से बुरी तरह मार पीट कर अधमरा कर दिया है।

अलग-अलग जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल,ग्यारह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 2 जबकि जगदर पंचायत के वार्ड नं 6 के राम रतन पासवान ने अपने हीं परोसी विरो पासवान समेत पांच लोगों पर सहजन की पेर को उखाड़कर फेंक देने से उपजे विवाद को लेकर मार पीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।तो वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 11 के मुकेश कुमार ने अपने ही भतीजा पुष्प कुमार पर कुट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में लोहे की राॅड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसे पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article