महिला ने बुरी नियत से घर में घुसने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मैदाबभनगामा पंचायत वार्ड 03 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क
बेगुसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 3 के मो वसीम की पत्नी असजरी खातून ने थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण पर बुरी नियत से घर में घुसने और बचाव में चिखने चिल्मोलाने पर अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से बताया कि आरोपियों ने लाठी डंण्डा, चाकू आदि से लैस होकर घर में घुस कर गाली गलौज के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने और जान से मार देने की नियत से चाकु से सर पर प्राहार करने, लाठी डंण्डा से जम कर मार पिट करने, 7 हजार 5 सौ रुपए समेत 2 भरी की सोना के विभिन्न जेबरातों को ले लेने की आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article