समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का चल रहा है काम- रालोजद

DNB Bharat

खोदावंदपुर के मिर्जापुर में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित।दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की रालोजद की सदस्यता।

डीएनबी भारत डेस्क 
गांव-गांव में कार्यकर्ता पहुंचकर पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम करें। आनेवाला समय राष्ट्रीय लोक जनता दल का है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के संदेशों को लोगों तक पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर तक ले जाना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उपरोक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनता के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरूण कुमार रौशन ने कही।

बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खोदावंदपुर प्रखंड के मिर्जापुर में आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हर समस्याओं के समाधान के लिये पार्टी मजबुती से काम कर रही है और उसके साकारात्मक परिणाम भी आने लगे हैं। उन्होंने सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुये कहा कि बिहार में जंगल राज पार्ट टु की शुरुआत हो गयी है,और इसी के साथ जदयु की समाप्त होने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।

- Sponsored Ads-

पार्टी के जिला महासचिव रामचन्द्र यादव ने कहा कि हमलोग अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा के ईमानदार छवि और राजनीतिक कैरियर के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं और आनेवाले समय में नीतीश कुमार का सुपारा साफ होना तय है। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो सज्जाद आलम ने कहा कि हमलोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार और जनता के लिये जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहें हैं। उसी नीती सिद्धांत विचार को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और उनके साकारात्मक परिणाम आने लगे हैं।

समीक्षा बैठक में चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के चेरियाबरियारपुर, खोदावंदपुर एवं छौड़ाही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से दो दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में चेरियाबरियारपुर के पूर्व उपप्रमुख पप्पू कुमार, मो अतीक आलम, मो कैफ,मो अब्दुस सलाम, मो अजीमुद्दीन, मो अतीक आलम, दीपक कुमार, अजीत कुमार पिन्टु, रामप्रवेश महतो, भुषण कुमार, महेन्द्र महतो, रेणु कुमारी, संजय कुमार पासवान, धर्मवीर कुमार उर्फ लालबाबु, गुड्डू राम, प्रमोद कुमार, मुन्ना दास, मनचुन दास, विमला देवी, राजेश कुमार, अमरजीत कुमार महतो, मनीष कुमार, रामलाल पासवान, कुंदन पासवान, राजेश राम, रोहित यादव, गंगा राम ठाकुर, धर्मवीर ठाकुर एवं अमरेश कुमार समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्यता ग्रहण की।

समीक्षा बैठक में रालोजद के जिला उपाध्यक्ष रामनरेश यादव, प्रधान महाचिव धर्मेन्द्र कुमार, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष सह बाड़ा की सरपंच रानी वर्मा, पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रधान महाचिव नीलम कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रभात, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सिंकदर सहनी, जिला महासचिव अनिल कुमार, चेरियाबरियारपुर खोदावंदपुर एवं छौड़ाही के प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः जितेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, सुधीर कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article