बेगूसराय में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकपुर इलाके की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की राजनीति के साथ-साथ अब आम लोगों के बीच में जाति प्रथा को लेकर आए दिन बवाल देखने को मिल रहा है। इसी करी में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में भी बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शकल देव राम के घर में लड़की की का शादी समारोह था और इसी को लेकर सभी लोग विधि विधान के लिए कुएं पर गए थे । लेकिन वहां पर दूसरे पक्ष के लोग जो नाई एवं पासवान समाज के बताए जा रहे हैं उनके द्वारा विरोध किया गया।

बेगूसराय में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 3रात में किसी तरह मामले को शांत कराया गया लेकिन बाद में फिर महेश्वर पासवान, राजीव कुमार समेत तकरीबन 50 लोग लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे और सकलदेव दास, दीपक कुमार, राजेश कुमार सहित कई लोगों की पिटाई कर दी।

बेगूसराय में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 4पीड़ित पक्ष ने बताया है कि दोनों ही पक्ष के लोग एससी एसटी समाज से आते हैं लेकिन फिर भी उन लोगों के द्वारा जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा मुफसिल थाने में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article