बेगूसराय में प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमी के मामा को लाठी डंडे से पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड 7 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर प्रेम प्रसंग के एक मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमी के मामा को लाठी डंडे  से पीट-पीट कर एवं चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड 7 की है। फिलहाल पीडित मोहम्मद शहादत का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।

- Sponsored Ads-

पीड़ित मोहम्मद शहादत ने बताया कि उसका भगना मोहम्मद साहिल एवं उसके पड़ोसी मोहम्मद खुर्शीद की भतीजी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। और पिछले दिनों मोहम्मद शाहिल रोजगार की तलाश में दिल्ली चला गया। मोहम्मद साहिल के दिल्ली जाने के बाद ही खुर्शीद की भतीजी भी दिल्ली चली गई और अब मोहम्मद खुरसीद एवं उसके परिवार के लोग अपनी भतीजी की वापसी के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं और बीते रात एकाएक तकरीबन पांच की संख्या में खुर्शीद अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गया और चाकू मार कर घायल कर दिया।

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमी के मामा को लाठी डंडे से पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2फिलहाल पीड़ित ने साहेबपुर कमल थाने में लिखित रूप से आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article