महाविद्यालय हमेशा छात्रों के लिए कृत संकल्पित है- राम अवधेश कुमार

DNB Bharat Desk

 

छात्र समय समय पर अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय को गौरवान्वित करने का कार्य करते रहें – प्रो डॉ कमलेश कुमार।

जीडी काॅलेज के छात्र शह मात के खेल में बने विजेता ।

डीएनबी भारत डेस्क

एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में गणेश दत्त महाविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति विभाग द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक रंजन वहीं मनोविज्ञान तृतीय वर्ष के छात्र शुभम कुमार क्रमशः विजेता एवं उपविजेता का खिताब हांसिल किया। मुकाबले का फैसला पांच चक्रों में चले खेल से हुआ।

- Sponsored Ads-

जिसमें दोनो खिलाङी अपने सभी चार मुकाबले जितते हुए । अंतिम चक्र में एक दुसरे के साथ ड्रा खेलकर बराबर 4.5 अंकों के साथ मुकाबले को खत्म किया ।जहां निर्णायक बकल अंक के आधार पर अभिषेक को विजेता और शुभम को उपविजेता घोषित किया । महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राम अवधेश कुमार दोनो छात्रों को बधाई दिया और कहा महाविद्यालय हमेशा छात्रों के लिए कृत संकल्पित है ।

महाविद्यालय हमेशा छात्रों के लिए कृत संकल्पित है- राम अवधेश कुमार 2वहीं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ० कमलेश कुमार ने कहा महाविद्यालय के छात्र समय समय पर अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय को गौरवान्वित करने का कार्य करते रहें । ऐसी प्रतिभा को सहेजने और प्रोत्साहित करने की जरूर है । वहीं संस्कृति समन्वयक डाॅ० कुन्दन कुमार ने कहा महाविद्यालय शुरू से ही खेल एव संस्कृति के क्षेत्र में  अव्वल रहा है ।

यहां के छात्र विश्वविद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर  महाविद्यालय को गौरवान्वित करते रहें हैं । कोच राहुल कुमार ने कहा विगत वर्षों ये दोनो छात्र महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं जो इस महाविद्यालय और मेरे लिए गौरव की बात है ।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article