भगवानपुर प्रखंड के पान मशाला व्यवसायी की बेटी प्रियंका बनी एसडीएम

DNB Bharat Desk

 

 

जदयू नेत्री लक्ष्मी देवी सहित अन्य लोगों ने दी बधाई

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी सह पान मशाला व्यवसायी विपिन चौरसिया की पुत्री प्रियंका ने जिन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 67 वीं संयुक्त परीक्षा में 44 वां रैंक हासिल कर गांव ही नहीं पुरे प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

प्रियंका प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी विपिन चौरसिया की पुत्री है। 12 मार्च 1998 को पैदा हुई प्रियंका मैट्रिक परीक्षा 2013 में मुजफ्फरपुर स्थित चैप मेन बालिका उच्च विद्यालय से उत्तीर्ण हुई, वहीं आईएससी व बीएसी एम् डी डी एम कॉलेज मुजफ्फरपुर से की है। वे आई एस सी 2015 व बीएससी 2018 में उत्तीर्ण हुई। प्रियंका की मां सुजाता देवी सफल गृहणी हैं। विपिन चौरसिया सपरिवार मुजफ्फरपुर में रहकर पान मशाला का व्यवसाय करते हैं।

भगवानपुर प्रखंड के पान मशाला व्यवसायी की बेटी प्रियंका बनी एसडीएम 2उक्त व्यवसाय में उनका दोनों बेटा भी सहयोग करते हैं। बुधवार को मुजफ्फरपुर से जैसे ही वे प्रियंका के साथ चंदौर स्थित घर आये ग्रामीण सह जदयू महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने गांव की होनहार बेटी प्रियंका को माला पहनाकर व चादर ओढ़ाकर तथा मिट्ठाई खिलाकर उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उक्त अवसर पर प्रियंका ने कहा कि हमने सेल्फ स्टडी के बल पर दूसरे प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने आज के युवाओं के संदेश में कहा कि अगर हम दिल से मेहनत करते हैं तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र मालाकार जदयू नेता गंगा प्रसाद यादव, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंगा राय,आर टी आई कार्यकर्ता रामपुकार चौरसिया, रमेश प्रसाद चौरसिया, रामदेव सिंह कुशवाहा, सुनील चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article