दोस्ती में दगा, बेगूसराय में ‘कोल्ड ड्रिंक’ पिलाने के बहाने बुलाया, फिर ब्लेड से रेत दिया दोस्त का गला

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक युवक को ठंडा पिलाने के बहाने ले जाकर उसकी ब्लेड से गर्दन पर हमला कर हत्या की कोशिश की गई। गनीमत रही कि युवक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।

- Sponsored Ads-

 मामला बखरी थाना क्षेत्र के लोचे सिसौनी गांव का है, जहां शिवम कुमार नामक युवक को उसके ही गांव के एक दोस्त ने ठंडा पिलाने के बहाने बुलाया। आरोप है कि जैसे ही दोनों ठंडा पीने बैठे, आरोपी ने अचानक धारदार ब्लेड निकालकर शिवम की गर्दन पकड़ ली और उसे काटने की कोशिश करने लगा। शिवम ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। 

दोस्ती में दगा, बेगूसराय में 'कोल्ड ड्रिंक' पिलाने के बहाने बुलाया, फिर ब्लेड से रेत दिया दोस्त का गला 2आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। अगर समय रहते लोग नहीं पहुंचते, तो बड़ी वारदात हो सकती थी।दोस्त ठंडा पिलाने के बहाने ले गया था। बैठते ही ब्लेड निकालकर गर्दन काटने लगा… हम चिल्लाए तो वो भाग गया। नहीं चिल्लाते तो जान चली जाती।घायल शिवम कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है।

दोस्ती में दगा, बेगूसराय में 'कोल्ड ड्रिंक' पिलाने के बहाने बुलाया, फिर ब्लेड से रेत दिया दोस्त का गला 3घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की वजह जानने में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर दोस्ती के नाम पर इस तरह की खौफनाक साजिश क्यों रची गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article