बेगूसराय में सनसनीखेज वारदात: घर से बुलाकर युवक की निर्मम हत्या, चेहरा कुचलकर निकाली आंखें

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले गया और उसे धारदार हथियार से चेहरे कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने युवक का आंख निकाल लिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

- Sponsored Ads-

वहीं युवक हत्या की खबर लगते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। और घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल स्थित कमला बहियार की है। मृतक युवक की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल वार्ड नंबर 5 के रहने वाले उमा पासवान का पुत्र प्रणय कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि प्रणय कुमार बीती रात घर से निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। आज सुबह मंझौल स्थित सरकारी स्कूल के पीछे कमला बहियार में युवक का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया है कि जब पहचान करने के लिए पहुंचे तो इसकी पहचान प्रणय कुमार के रूप में हुई है।

बेगूसराय में सनसनीखेज वारदात: घर से बुलाकर युवक की निर्मम हत्या, चेहरा कुचलकर निकाली आंखें 2परिजनों बताया है कि प्रणय कुमार को अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की है। परिजनों ने यह भी बताया है कि प्रणय कुमार को अपराधियों ने पहले बहियार से पिटाई किया है। उसके बाद धारदार हथियार से चेहरे को कुचल दिया है और उससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने आंख निकाल दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से प्रणय कुमार की हत्या की है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस हत्या की सूचना मिलते ही एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू की।

बेगूसराय में सनसनीखेज वारदात: घर से बुलाकर युवक की निर्मम हत्या, चेहरा कुचलकर निकाली आंखें 3पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।एसपी मनीष ने बताया कि कमला गांव में एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भारी चीज से उसके चेहरे और आंखों पर प्रहार करके कुचला गया है। और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को एक सरकारी स्कूल के पीछे बहियार में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article