देश मे एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी – उपेन्द्र कुशवाहा

DNB Bharat Desk

 

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई एवं एक दुसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया।

डीएनबी भारत डेस्क

भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पटेल मैदान गोलंबर पर भाजपा के तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में विशाल जीत पर जश्न का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जीत की बधाई दिया। कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई एवं एक दुसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया।

- Sponsored Ads-

देश मे एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी - उपेन्द्र कुशवाहा 2खुसी जाहिर करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे गरीबो के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर गरीबी खत्म की गई। देश 10 वर्षों में विकास के रास्ते पर दौड़ चला, सबका साथ-सबका विकास-सबका, विश्वास-सबका प्रयास से देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। तीन राज्यो में मिली भाजपा की विशाल जीत यह साबित करती है कि देश मे एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी।एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बताया कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सामने सभी पार्टियां फेल है, मोदी के नेतृत्व में 2024 में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

देश मे एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी - उपेन्द्र कुशवाहा 3रोसड़ा विद्यायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने कहा जीत स्वभाविक जीत है, यह आम लोगों में भावना बनी हुई थी कि सत्ता के मुख्य जवाबदेहि निर्बाहन करते हुए भी नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद के आहत को घर के चौखट तक जाने नहीं दिए उसका परिणाम हुआ जो इतनी बड़ी जीत मिली। दरभंगा लोकसभा प्रभारी उमेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सनातन और राष्ट्रवाद के समर्थन में जनता जनार्दन ने जनादेश दिया है, जबकि वंशवाद एवं भरस्टाचार का करारा जवाब भी दिया है।

देश मे एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी - उपेन्द्र कुशवाहा 4जश्न के अवसर पर राम सुमरन सिंह, विमला सिंह, कृष्ण कुमार , उमेश कुशवाहा,जिला महामंत्री कौशल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, भाजपा नेता प्रदीप शाह शिवे, जयनारायण यादव, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, आदित्य कुमार, जगदेव राम, वीरेंद्र यादव, हीरा पासवान, सुजीत भास्कर पटेल,मनोज जायसवाल, सुजय कुमार पासवान, अरविंद कुशवाहा, रजनीश ईश्वर, दीपक सत्यार्थी, बब्लू झा, विजय शंकर ठाकुर, पंकज सिंह, संग्राम सिंह,गौतम कुशवाहा,राजू पटेल, राजेश कुमार शर्मा, आलोक वर्मा, अमित सम्राट,रवि झा, सुनील चौधरी, राजकुमार पंडित, राजीव सुर्यवंशी,ख़ोदादाद इमाम, सुजय गुड्डू,विनय झा, श्याम पासवान सहित अन्य लोग विजय जुलूस में शामिल रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article