घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के सुधि टोल की है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के सुधि टोल की है। मृतक महिला की पहचान हरियाणा के रहने वाले लक्ष्य कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई है ।
बताया जा रहा है कि महिला अपने दो बच्चों के एवं पति के साथ बेगूसराय में ही सुदी टोल में रहती थी तथा उसका पति बरौनी खाद्य कारखाना में काम करता था। घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा कुछ भी बताया नहीं गया
लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह से महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
