बेगूसराय में महाजन के दबाव की वजह से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी

DNB Bharat Desk

 

घटना में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर पतापुर बहियार की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में महाजन के दबाव की वजह से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर पतापुर बहियार की है । मृतक की पहचान पतापुर वार्ड 20 निवासी ब्रह्मानंद शर्मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मानंद शर्मा का पुत्र महाजन से एक बरी रकम कर्ज के रूप में लिया था जिसे वह धीरे-धीरे लौटा भी चुका था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में महाजन के दबाव की वजह से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी 2लेकिन महाजन के द्वारा लगातार सूद का सूद जोड़ते हुए ब्रह्मानंद शर्मा पर दबाव बनाया जा रहा था एवं उनसे ओनेपौने भाव में जमीन रजिस्ट्री करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। इसी से तंग आकर ब्रह्मानंद शर्मा ने एक सुसाइड नोट लिखकर और पतापुर वार्ड 17 स्थित अपने डेरा पर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बेगूसराय में महाजन के दबाव की वजह से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी 3फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की पूरा माजरा क्या है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article