बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, चार कुख्यात अपराधी एक देसी पिस्टल और एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

DNB BHARAT DESK

 बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, चार कुख्यात अपराधी एक देसी पिस्टल और एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पिछले 25 जनवरी को हुए फाइनेंस कंपनी कर्मी की हत्या मामले बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।इस मामले मे पुलिस ने चार कुख्यात अपराधी को एक देसी पिस्टल और एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर थाने की पुलिस के द्वारा किया गया है।बताया जा रहा है कि चारों अपराधी जिला मे बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। इस मामले मे बेगूसराय के एसपी के द्वारा सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। तभी से पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मोबाइल सर्विलांस और दुसरे इनपुट के आधार पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि यह चारों अपराधी बड़ी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, चार कुख्यात अपराधी एक देसी पिस्टल और एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार 2

एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि 25 जनवरी को फाइनेंस कर्मी पिंटू कुमार को अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिंटू कुमार भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्य थे। जब वो अपने ऑफिस से बाइक सवार होकर फील्ड में पैसा वसूलने कर आ रहा था। उसी दौरान पांच की संख्या में अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान उसे गोली मारकर हत्या कर दी थी। और उसके पास से नगद सहित टैब बायोमेट्रिक मशीन की लूट कर ली थी। एसपी के मुताबिक किया एक ब्लाइंड केस था। जिसके लिए कई सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई जिसके बाद ही अपराधियों तक पुलिस पहुंच पाई। अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल,एक देसी कट्टा 13 जिंदा कारतूस लूटी गई बाइक टैब बायोमेट्रिक मशीन और हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं बाइक को भी बरामद किया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, चार कुख्यात अपराधी एक देसी पिस्टल और एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार 3

गिरफ्तार अपराधी की पहचान लोहिया नगर वार्ड 29 निवास स्वर्गीय अवधेश महतो का पुत्र कुंदन कुमार उर्फ नेपाली महतो एवं मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी डीह वार्ड नंबर 1 निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र चंदन कुमार और बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल वार्ड नंबर 2 निवासी जयकांत कुँवर का पुत्र शंकर कुमार और सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव निवासी अरुण पाठक के पुत्र सूरज पाठक उर्फ देवा के रूप में की गई है।

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, चार कुख्यात अपराधी एक देसी पिस्टल और एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार 4

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article