तीन राज्यों में जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

DNB Bharat

बेगूसराय कैंटीन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाज़ी एवं मिठाई बांटे।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में भाजपा का जीत के खुशी में जमकर जश्न मनाया है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर थाना के सामने ही आतिशबाजी कर भाजपा की जीत पर जश्न मनाया है।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया है कि भाजपा की लगातार जीत हो रही है जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है आने वाला 2024 में बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी और 2025 में केंद्र की सरकार बनेगी।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी कर और अभी गुलाल लगाकर जीत के जश्न मना रहे हैं। आपको बताते चले कि आज चार राज्यों का चुनाव परिणाम आया है जिसमें तीन राज्यों में भाजपा की काफी बढ़त लेकर काफी खुशी देखी जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article