बछवाड़ा में मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर

DNB Bharat

16 फरवरी को मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को लेकर बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा ने बछवाड़ा गांव पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आगामी 16 फरवरी को समाधान यात्रा के तहत बेगूसराय के बछवाड़ा गांव मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच रहे हैं। वहीं इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल बछवाड़ा गांव का जिला प्रशासन के द्वारा लगातार जायजा भी लिया जा रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा ने बछवाड़ा गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि 16 फरवरी को समाधान यात्रा के तहत माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय के बछवाड़ा गांव पहुंच रहे हैं जहां वह बछवाड़ा प्रखंड नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे साथ ही साथ कई योजनाओं का शिलान्यास के साथ-साथ आम लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेंगे।

वहीं डीएम रोशन कुशवाहा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बछवाड़ा क्षेत्र का भ्रमण किया। जहां उन्होंने आम लोगों से भी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा है कि संभावित यात्रा को देखते हुए तैयारी लगातार जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों से मुलाकात के साथ-साथ जिले में कईयोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article