राजापुर सिकरहूला से 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नं 16 राजापुर सिकरहूला से उमाशंकर पासवान के 17 वर्षीय किशोर पुत्र सत्यम कुमार लापता हो गया है। परिजनों के द्वारा सगे संबंधियों समेत अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद थकहार कर लापता किशोर को खोज निकालने के लिए वीरपुर थाना से गुहार लगाया है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि 26 अक्टूबर 23 को 9 बजे तक लापता किशोर सत्यम कुमार घर पर था। उसके बाद से कहां चला गया पता ही नहीं चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 8271637012और 9798190633 मोबाइल नं पर जिन भी भाईयों को सत्यम मिले और उसका सुचना देते हैं तो इनाम स्वरूप उपहार भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाबजूद भी जब आता पता नहीं चला। तब थक हार कर परिजन ने वीरपुर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया। वहीं पुत्र सत्यम कुमार के एकाएक लापता हो जाने से मां चंद्रकला देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article