नालंदा: हिलसा ब्लॉक कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले हिलसा ब्लॉक कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 35 वर्षीय कलामती देवी के रूप में हुई है, जो लक्ष्मण चौधरी की पत्नी थी। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि कलामती देवी के पति लक्ष्मण चौधरी का एक लड़की पूनम कुमारी से अवैध संबंध था,

नालंदा: हिलसा ब्लॉक कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप 2जिसका विरोध करने पर उन्होंने कलामती देवी को फांसी से लगाकर जान से मार दिया। मृतका के परिवार वालों ने बताया कि लक्ष्मण चौधरी हिलसा एसडीओ ऑफिस में डाटा ऑपरेटर के पद पर काम करते हैं और वहीं पर के एक लड़की पूनम कुमारी से अवैध संबंध चल रहा था।

नालंदा: हिलसा ब्लॉक कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप 3जिसका विरोध कलामती देवी अक्सर करती थी।फिलहाल पुलिस पूनम कुमारी और लक्ष्मण चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article