पति ने पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी और दूसरे ही दिन पति ने प्रेमी की कर दी हत्या

DNB Bharat

नालंदा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में एक बार फिर अबैध संबंध में युवक की हत्या किए जाने की सनसनी खेज वारदात घटी है। मृतक की पहचान शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी बुंदेल रविदास का 18 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार है। परिजन गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

दो दिन पहले बिन्द थाना क्षेत्र के सोयवा नदी के झाड़ी में युवक का शव मिला था। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही दो बच्चों की मां के साथ उसका 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव के ही सोनू और उसके परिवार वालों ने उसके भाई को 31 जुलाई को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर शव को सोयबा नदी में फेंक दिया था।

मृतक युवक घर वालों को राजगीर घूमने जाने की बात कहकर निकला था। गौरतलब है की 30 जुलाई को सोनू ने अपनी पत्नी की शादी विक्रम से घर में बुलाकर कर दी थी। इसके बाद 31 जुलाई को सोनू ने विक्रम को फोन किया। जिसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि घटना के पीछे प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की बात बतायी जा रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article