देर रात दस की संख्या में डकैतों ने बैंककर्मी को बंधक बनाकर दस लाख से अधिक के नगद,जेवरात एवं अन्य महंगे सामान लेकर हुए फरार, मारपीट भी की

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के मुरौरा गांव की घटना,विरोध करने पर किया मारपी, डकैती की घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार थाना क्षेत्र इलाके के मुरौरा गांव में 10 की संख्या में डकैतों ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक के घर में घुसकर  नगद सहित लगभग 10 लाख के जेवरात एवं अन्य महंगे सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

देर रात दस की संख्या में डकैतों ने बैंककर्मी को बंधक बनाकर दस लाख से अधिक के नगद,जेवरात एवं अन्य महंगे सामान लेकर हुए फरार, मारपीट भी की 2

घटना के संबंध में पीड़ित बैंककर्मी श्रीकांत ने बताया कि देर रात 10 की संख्या में नकाबपोश डकैत हथियार से लैस होकर घर के अंदर घुसकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और घर में करीब ढ़ाई घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान डकैतों ने घर के अंदर रखे सारे सामान को जमीन पर बिखरते हुए महंगे आभूषण नगद रुपए समेत लगभग 10 लाख से अधिक राशि के महंगे समानों पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

देर रात दस की संख्या में डकैतों ने बैंककर्मी को बंधक बनाकर दस लाख से अधिक के नगद,जेवरात एवं अन्य महंगे सामान लेकर हुए फरार, मारपीट भी की 3

इस दौरान घटना का विरोध करने पर डकैतो ने घर वालों के साथ मारपीट भी की। डकैती की घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुका है डकैतों ने घरवालो को यह भी धमकी दिया कि अगर उनके द्वारा थाना में एफआईआर किया जाता है तो उनके परिवार को गोली मार दी जाएगी। इस डकैती की घटना के बाद पूरा परिवार काफी सहमा हुआ है। वहीं स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और गश्ती पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article