खोदावंदपुर प्रखण्ड मुख्यालय में विकास मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

DNB Bharat

मंझौल और बखरी अनमुंडल के विकाश मित्र प्रशिक्षण में ले रहे भाग।

डीएनबी भारत डेस्क

मंझौल और बखरी अनमुडल क्षेत्र के विकास मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को खोदावंदपुर प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन बीडीओ नवनीत नमन, सीओ अमरनाथ चौधरी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोहर कुमार सिंह संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखण्ड मुख्यालय में विकास मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन 2

प्रशिक्षण का आयोजन महादलित विकास मिशन द्वारा किया गया। जिसका उद्देश महादलित समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाना है। इस मौके पर बिहार सरकार के महादलित विकास मिशन पटना से आए हुए संजीव कुमार सिंह, राज्य परियोजना प्रबंधक मो शाहजहां, डाटा ऑपरेटर शिवम कुमार ने संयुक्त रूप से विकास मित्रों को प्रशिक्षित किया।

कल्याण पदाधिकारी मनोहर कुमार सिंह ने सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को महादलित समुदाय के लिए विकास योजनाओं को उन तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके लिए विकास मित्रों को घर-घर जाकर महा दलित समुदाय के लोगों को सरकार के एक-एक योजनाओं का जानकारी देने इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने तथा इस कार्य में सभी तरह के सहयोग करने का जानकारी दिया। प्रशिक्षण में खोदावंदपुर, चेरियाबरियारपुर, छौराही, बखरी, नावकोठी और गढ़पुरा प्रखंडों के कल 66 विकास मित्रों ने भाग लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article