आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई जमकर गोलीबारी, गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र इलाके के ओलीबीघा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है तभी तो लगातार जिले में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गई है।ताजा मामला चंडी थाना क्षेत्र इलाके के ओली बिगहा गांव की है। जहां शराब के नशे में धुत विकास कुमार ने घर के आगे खड़े युवक निरंजन कुमार को गोली मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतक निरंजन कुमार के रिश्तेदार का आरोप है कि विकास कुमार अक्सर शराब के नशे में धुत होकर निरंजन और उसके परिवार के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। सोमवार की रात भी विकास कुमार शराब के नशे में धुत था। उसने अपने चाचा साधु और बलयुगेश्वर के कहने पर घर के आगे बैठे युवक निरंजन कुमार से गाली गलौज करने लगा।

युवक ने जब विरोध किया तो उसे दो गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही इस संबंध में चंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी के कारण युवक को गोली लगने से मौत हुई हैलग गई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबिन में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article