सरस्वती विसर्जन जुलूस में अश्लील गीत बजाने के विवाद में मारपीट, कई जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के अगुवानी गांव के मध्य विद्यालय में बिना लाइसेंस के स्थानीय युवाओं द्वारा प्रतिमा स्थापित कर रात भर बाल बालाओं के साथ अश्लील गानों पर ठुमके लगाने और प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाल बालों के साथ विसर्जन के दौरान भी अश्लील गाना बजा क्षेत्रों में भ्रमण कराने और विसर्जन के दौरान बाल बालाओं की डांस के बीच कहासुनी में हुई विवाद में भिड़न्त हो गई मार पीट में कई लोग हुए घायल हो गए। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज की जा रही है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी अनुसार अगुवानी गांव निवासी मदन सिंह के पुत्र बम बम सिंह ने परबत्ता थाने में लिखित शिकायत देकर बताया है कि घर के आगे कानफाड़ू डीजे को बजाते एवं बाल बालाओं के साथ अश्लील गानों पर ठुमके लगाकर गुजर रहे थे कि उसी बीच उक्त लोगों को समझाने बुझाने के बाद आपसी कहासुनी में हुई बहस का मामला मारपीट में घटना में तब्दील हो गई। वहीं इस घटना में अंशु कुमार समेत कुल 10 लोगों को नामजद किया हैं।

वहीं परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि उक्त मामले पर पीड़ित बमबम सिंह द्वारा लिखित आवेदन देकर मामले की सुचना दी गई हैं। जिसके आलोक में विभिन्न बिंदुओं पर पुछताछ कर पुलिसिया कागजी प्रक्रिया पुरी करने के उपरांत मामला दर्ज की जाएगी।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article