आज मानवीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर संकट के गहरे बादल छाए हुए हैं – शैलेन्द्र शर्मा त्यागी

DNB Bharat Desk

 

साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी को न्यायमूर्ति के द्वारा सम्मानित किए जाने पर हर्ष

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र कुमार शर्मा त्यागी को न्यायमूर्ति के द्वारा सम्मानित किए जाने की खबर से बधाई देते वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। साहित्यकार श्री त्यागी ने बताया कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत शाहपुर पटोरी अनुमंडल के प्यारेपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कवि सम्मेलन में बिहार के चर्चित कवि एवं साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र कुमार शर्मा त्यागी को व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश माननीय सोनेलाल रजक द्वारा पाग, शाॅल, प्रतिक चिन्ह व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

आज मानवीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर संकट के गहरे बादल छाए हुए हैं – शैलेन्द्र शर्मा त्यागी 2 गौरवान्वित महसूस करते हुए डॉ त्यागी ने कहा कि आज मानवीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर संकट के गहरे बादल छाए हुए हैं। इसका निदान साहित्य हीं है। साहित्यकार कवि युग प्रतिनिधि ही नहीं युग प्रवर्तक होते हैं। राष्ट्र एवं समाज को नई दिशा साहित्य हीं दे सकता है, कभी राजनीति नहीं। डॉ त्यागी के सम्मान पर सुधाकर राय, अरूण कुमार राय, विद्यासागर ब्रह्मचारी, शशिशेखर राय, उमेश कुंवर कवि, महादेव बैरागी, सिकन्दर कुमार आदि ने बधाई दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article