नालंदा: ग्रामीण कार्य विभाग से बने सड़क हुआ ध्वस्त, दो करोड़ की लागत से बना था सड़क

DNB Bharat Desk

 

अस्थावां जिराइन पर से उतरथू जमसारी गांव का आवागमन हुआ बाधित

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार और झारखंड में बारिश के कारण बिंद प्रखंड के उतरथु गांव का फतहा खंधा बांध टूटने से जहां पूरे इलाका जलमग्न हो गया है ,वहीं ढाई पीपल के पास बना सड़क भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 3 साल पूर्व में ग्रामीण कार्य विभाग से यह सड़क का निर्माण कार्य किया गया था.

- Sponsored Ads-

नालंदा: ग्रामीण कार्य विभाग से बने सड़क हुआ ध्वस्त, दो करोड़ की लागत से बना था सड़क 2जिसकी लंबाई लगभग 3200 मीटर है। इस सड़क के निर्माण में कुल 2 करोड रुपए भी खर्च किए गए थे। ग्रामीण ने बताया के तटबंध टूटने से ही यह नवनिर्मित सड़क ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निचले हिस्से में जंगली जानवरों के द्वारा मिट्टी को काटने से ही यह सड़क जलसमाधि ले लिया है।

नालंदा: ग्रामीण कार्य विभाग से बने सड़क हुआ ध्वस्त, दो करोड़ की लागत से बना था सड़क 3फिलहाल इस सड़क के टूटने से अस्थावां जिराईनपर से उतरथू जमसारी ढाई पीपल समेत दर्जनों गांव का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका है। अब सवाल या उठता है कि इस सड़क के निर्माण में अनियमितता गई या फिर वाकई तटबंध टूटने से यह सड़क ध्वस्त हुआ है फिलहाल यह विषय जांच का है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article