सिमरिया में एडीएम, एसडीओ ने गंगा स्नान घाट का किया निरीक्षण,तीसरे शाही स्नान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क,शाही स्नान के दिन होगी बैरेकैटिग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय- राजकीय कल्पवास मेला सह अर्द्धकुंभ 2023 के तृतीय शाही स्नान आगामी 23 नवंबर को आहूत है।जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिसके मद्देनजर मंगलवार को एडीएम राजेश कुमार, सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, राजस्व पदाधिकारी शशि कुमार, जनसंपर्क अधिकारी अमूल्य रत्न, बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने राम घाट एवं मुख्य स्नान घाट का निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

आगामी शाही स्नान के मद्देनजर स्नान घाट पर साधु संतों के स्नान को लेकर बैरिकेटिंग करने एवं घाट की साफ सफाई एवं घाट पर बोरा डालने का निर्देश दिया गया। ताकि शाही स्नान के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

सिमरिया में एडीएम, एसडीओ ने गंगा स्नान घाट का किया निरीक्षण,तीसरे शाही स्नान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क,शाही स्नान के दिन होगी बैरेकैटिग 2देखना है कि तीसरे शाही स्नान में राम घाट पर जिला प्रशासन द्वारा साधु संतों को स्नान करवाने में सफल होती है या नहीं यह तो 23 नवंबर को पता चलेगा। मौके पर सुशील झा, मो असमद सहित अन्य मौजूद थे।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article