हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी के रास्ते आजमगढ़ एवं बलिया से गुवाहाटी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

DNB Bharat

यात्री सुविधा को लेकर पूर्व मध्य रेल ने लिया फैसला।

डीएनबी भारत डेस्क 

यात्रियों की सुविधा के लिये छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी के रास्ते आजमगढ़ एवं बलिया से गुवाहाटी के लिए वनवे विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। आजमगढ़ एवं बलिया से यह स्पेशल ट्रेन 18 नंवबर को गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेगी। उक्त आश्य की जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी।

- Sponsored Ads-

गाड़ी संख्या 05064 आजमगढ़-गुवाहाटी विशेष गाड़ी 18 नवम्बर,2022 को आजमगढ़ से 20.00 बजे प्रस्थान कर मोहम्मदाबाद से 20.22 बजे, मऊ से 21.15 बजे, बलिया से 22.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, हाजीपुर से 01.35 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.40 बजे, बरौनी से 05.10 बजे, खगड़िया से 06.07 बजे, कटिहार से 10.15 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी से 13.20 बजे, न्यू बोंगाईगांव से 18.25 बजे तथा कामाख्या से 22.15 बजे प्रस्थान कर 23.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी । इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे ।

05084 बलिया-गुवाहाटी विशेष गाड़ी 18 नवम्बर,2022 को बलिया से 07.00 बजे प्रस्थान कर छपरा से 09.00 बजे, हाजीपुर से 10.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 11.32 बजे, बरौनी से 14.10 बजे, खगड़िया से 15.12 बजे, कटिहार से 19.20 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी से 22.25 बजे, दूसरे दिन न्यू बोंगाईगांव से 03.32 बजे तथा कामाख्या से 07.12 बजे प्रस्थान कर 08.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी । इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07, शयनयान के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article