नालंदा: पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र की हत्याकांड का पुलिस ने बारह घंटे में किया खुलासा,घटना में प्रयुक्त चाकू,मोटरसाइकिल दो देशी कट्टा सत्रह कारतूस किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

रामजी चक बहियार गांव से चाचा भी हुआ गिरफ्तार, भतीजा अभी भी फरार।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार थाना क्षेत्र के हवेली खंधा में शनिवार की शाम गोली और चाकू मारकर हुए पूर्व मुखिया पुत्र विशाल सिंह के हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं।पुलिस ने महज बारह घंटे में ही हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने रामजी चक बहियार गांव से मुख्य आरोपी को भारी मात्रा में कारतूस और हथियार हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार आरोपी गुड्डू सिंह मृतक का अपना चाचा है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी के रामजी चक गांव के खेत में छुपे होने की सूचना मिली । इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

नालंदा: पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र की हत्याकांड का पुलिस ने बारह घंटे में किया खुलासा,घटना में प्रयुक्त चाकू,मोटरसाइकिल दो देशी कट्टा सत्रह कारतूस किया बरामद 2इसकी तलाशी लेने पर इसके पास से दो पिस्टल ,17 कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक बाइक को बरामद किया गया। आरोपी सरसों के खेत में छिपा हुआ था । हत्या का कारण पूर्व के पारिवारिक विवाद में बदला लेने के मकसद से की गई थी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article