खोदावंदपुर के ट्रक चालक की हरियाणा में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में मंचा कोहराम

DNB Bharat Desk

मृतक दौलतपुर पंचायत वार्ड 9 चलकी निवासी राम विलास पंडित का 33 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र पंडित के रूप में है, रविवार को सड़क दुर्घटना में हुई थी चालक की मौत

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर के ट्रक चालक की गत रविवार को हरियाणा के पानीपत में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी । मृतक दौलतपुर पंचायत वार्ड 9 चलकी निवासी राम विलास पंडित का 33 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र पंडित है । सुरेंद्र के मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया  । छठ पूजा का उत्साह मातम में तब्दील हो गया । सोमवार को मृतक का शव पानीपत से उसके घर चलकी आते ही स्वजनों में चीख पुकार मंचा गया । सैकड़ो की भीड़ शव के पास जुट गई । सबके जुबान से बस एक ही बात निकल रहा था । ई की कैल्हौ हो दीनानाथ , अनर्थ होय गेलै ।

खोदावंदपुर के ट्रक चालक की हरियाणा में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में मंचा कोहराम 2रो रो कर स्वजनों का हुआ बुरा हाल ।

मृतक नौ  भाई बहन था । इनमें भाई बाबू लाल पंडित , सत्यनारायण पंडित ,  उपेंद्र पंडित , बहन सुनीता देवी  , कविता देवी , बसंती देवी , सरलाही देवी , और सरिता देवी है । इन सबो के साथ मृतक की मां मीरा देवी , जवान पत्नी ममता देवी सबके सब हैं जिनका चीख पुकार करने से रो रो कर बुरा हाल हो गया है । जवान पत्नी ममता और वृद्ध मां मीरा को रह रह कर गस्त लग रहा था । इन दोनो को संभालने के दौरान सम्भालने वालो की आँखे नम हो जाया करती थी । घटना के बावत स्वजनों ने बताया कि सुरेंद्र की मौत 19 नमम्बर को पानीपत के सेक्टर नम्बर 29 में तब हो गया । जब उनका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने शव को स्वजनों को सौप दिया ।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर के ट्रक चालक की हरियाणा में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में मंचा कोहराम 3चालक संघ ने किया मुवावज़े की मांग ।

सुरेंद्र की दर्दनाक मौत पर ट्रक एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चंद्र किशोर राय , बेगूसराय जिला अध्यक्ष मंजय राय , उपाध्यक्ष श्रवण कुमार , सचिव अमित कुमार यादव , कोषाध्यक्ष देव कुमार , प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार , सचिव संजीत कुमार यादव , मृतक के घर पहुंचकर शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । तथा हरियाणा सरकार से उचित मुवजा दिए जाने का मांग किया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article