बेगूसराय पुलिस मिली सफलता, तीन कुख्यात अपराधी को हथियार,गोली एवं भारी मात्रा में गांजा के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

छापेमारी के क्रम में कुख्यात अपराधी मंजेश पासवान,मनीष कुमार उर्फ मन्नु एवं सन्नी कुमार को 01 किलो 200 ग्राम गांजा,01 लोडेड पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं कुल 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां तीन कुख्यात अपराधी को हथियार,गोली एवं भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंझौल थाने के पुलिस ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार मंझौल डीएसपी एवं मंझौल थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। उसे टीम के द्वारा तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस मिली सफलता, तीन कुख्यात अपराधी को हथियार,गोली एवं भारी मात्रा में गांजा के साथ किया गिरफ्तार 2एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों कुख्यात अपराधी थे और दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। एसपी योगेंद्र कुमार ने अभी बताया है कि 48 घंटे के अंदर पुलिस ने गोलीबारी की घटना को उद्वेदन कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि हनुमान मंदिर के पास तीनो अपराधी बैठा हुआ था तभी पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करते हुए छापेमारी किया गया।

बेगूसराय पुलिस मिली सफलता, तीन कुख्यात अपराधी को हथियार,गोली एवं भारी मात्रा में गांजा के साथ किया गिरफ्तार 3छापेमारी के क्रम में कुख्यात अपराधी 1. मंजेश पासवान 02. मनीष कुमार उर्फ मन्नु एवं 03. सन्नी कुमार को 01 किलो 200 ग्राम गांजा,01 लोडेड पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं कुल 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि मंजेश कुमार पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि वर्चस्व को लेकर मंजेश के द्वारा इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article