पैक्स चुनाव के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए जाने से समर्थकों में खुशी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन पत्रों की संविक्षा के दौरान अध्यक्ष पद सहित सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया। इसकी जानकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी दानी राय ने दिया है ।

बताते चले कि प्रखंड के सात पैक्स मेघौल, खोदाबंदपुर,बरियारपुर पूर्वी,  बरियारपुर पश्चिमी,   बड़ा  ,दौलतपुर, तथा सागी पैक्सों में मतदान आगामी 26 नवंबर को कराया जाएगा। जिसके लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र आगामी 19 नवंबर सोमवार जिनमें तीन बजे तक वापस ले सकते हैं।

- Sponsored Ads-

पैक्स चुनाव के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए जाने से समर्थकों में खुशी 23:00 बजे के पश्चात उसी दिन शेष बच्चे प्रत्याशियों के बीच  प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। अधिकांश पैक्स मेंकार्य समिति के सभी पद निर्विरोध कर दिए गए हैं। मतदान आगामी 26 नवंबर को कराया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article