बेगूसराय में आक्रोशित भीड़ ने एक महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, 112 की टीम सदर अस्पताल में कराया भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है जहां आक्रोशित भीड़ ने एक महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गनीमत रही की मौके पर 112 की टीम पहुंच गई जिससे महिला की जान बच सकी और मॉब लिंचिंग जैसी घटना को रोका जा सका। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुशहरी की है ।

महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एंबुलेंस कर्मी एवं थाने के चौकीदार ने बताया कि 112 की टीम को सूचना मिली थी कि मूसहरी के समीप लोगों के द्वारा एक महिला की पिटाई की जा रही है।

बेगूसराय में आक्रोशित भीड़ ने एक महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, 112 की टीम सदर अस्पताल में कराया भर्ती 2 इसी सूचना के आधार पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर लोग वहां से धीरे-धीरे फरार हो गए। अभी तक महिला की ना तो पहचान हो सकी है और ना ही पिटाई का कारण स्पष्ट हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article