बाइक दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में कोहराम 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में विगत दिनों बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ मेघौल वार्ड 11 निवासी स्व. राम किंकर सिंह उर्फ नुनु भगत का 50 वर्षीय पुत्र गोपाल सिंह का निधन सोमवार को इलाज के दौरान पटना में हो गया । निधन का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

- Sponsored Ads-

मृतक का शव मंगलवार की शाम घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में शुभेक्षुओ का भीड़ जुट गई । लोगो ने शव का अंतिम दर्शन किया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया । शव का अंतिम संस्कार देर रात मेघौल धर्मगछी स्थित श्मशान घाट पर किया गया । स्वजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले गोपाल सिंह को घर के पास ही एसएच 55 पर एक वाइक सवार ने ठोकर मार दिया था ।

जिसमे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे । स्वजनों द्वारा उनको इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया था । जहां चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज होने की असंका जताते हुए प्राथिमिक चिकित्सा उपरांत पटना रेफर कर दिया था । पटना के एक निजी क्लिनिक पर उनके ब्रेन का ऑपरेशन किया गया था । जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर निधन हो गया । पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने घटना का पुष्टि किया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article