बीहट विद्यालय बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधानाध्यापकों को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधानाध्यापकों को राजकीय कृत महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट के पूर्व प्रभारी डॉ अरविंद कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका सरिता कुमारी, किरण पासवान एवं रंजू कुमारी को फूलमाला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

मौके पर डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि यहां के तीन-तीन शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पद के लिए बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।

- Sponsored Ads-

बीहट विद्यालय बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधानाध्यापकों को किया गया सम्मानित 2कहा कि बहुत जल्द ही ये शिक्षक नए विद्यालयों में अपना योगदान देकर विद्यालय को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। मौके पर विद्यालय प्रधान पूनम कुमारी, रंजू कुमारी, प्रभात कुमार, राजेश कुमार, पीयूष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article