बछवाड़ा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के हिरायचक गांव स्थित गंगा नदी के किनारे शनिवार की शाम बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर अवैध महुआ शराब व अवैध महुआ शराब बनाने के उपकरण के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो बनिया टोल गांव निवासी दुलारचंद सहनी के पुत्र ननकी सहनी व शंकर साह के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हिरायचक गांव स्थित गंगा नदी किनारे में अवैध महुआ शराब बनाने व बेचने का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा हिरायचक गंगा घाट पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हिरायचक गांव स्थित गंगा नदी किनारे में अवैध महुआ शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कारोबारी के पास से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया।

बछवाड़ा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 3उन्होंने बताया कि मौके पर तकरीबन 50 लीटर अवैध महुआ शराब बनाने का कच्चा माल को विनष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारी के विरुद्ध बिहार शराबबंदी व मध निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों कारोबारी को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article