नालंदा:बीजेपी नेता प्रणव प्रकाश ने “अब और नहीं” अभियान की हरी झंडी दिखाकर किया शुरुआत

DNB Bharat Desk

 

“अब और नहीं”अभियान रथ पूरे नालंदा जिला का करेगी भ्रमण

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-एंकर:भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रणव प्रकाश के नेतृत्व में “अब और नहीं ” अभियान का आगाज बिहारशरीफ से किया गया। इस अभियान को लेकर लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। “अब और नही” की यात्रा अपने निर्धारित समय से आगे बढ़ी तो स्वत: लोग जुड़ते चले गए‌। जैसे-जैसे यात्रा का कारवां बढ़ता गया लोगों का हुजूम भी बढ़ता चला गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा:बीजेपी नेता प्रणव प्रकाश ने “अब और नहीं” अभियान की हरी झंडी दिखाकर किया शुरुआत 2हजारों लोग इस कारवां के साथ चल रहे थे और बड़ी भीड़ जगह-जगह पर कारवां के स्वागत में दिखी। बिहारशरीफ से एक जुलूस की शक्ल में निकला रोड शो राजगीर, गिरियक, पावापुरी, अस्थावां, हरनौत होते हुए रहुई पहुंचा। जगह जगह पर पहले से ही मौजूद लोगों ने प्रणव प्रकाश का गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।

नालंदा:बीजेपी नेता प्रणव प्रकाश ने “अब और नहीं” अभियान की हरी झंडी दिखाकर किया शुरुआत 3जिधर-जिधर से कारवां गुजरता गया ” अब और नहीं ” के नारों की अनुगूँज सुनाई देती रही।इस यात्रा के क्रम में विभिन्न स्थलों पर अपने संबोधन में प्रणव प्रकाश ने कहा कि अब और नहीं अभियान के साथ व्यवस्था में बदलाव की शुरुआत की गई है। यह परिवर्तन का अभियान है जो जिले की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article