बेगूसराय के भगवानपुर में भाजपा की बैठक, महागठबंधन पर साधा निशाना

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल की बैठक लखनपुर पंचायत के पाली गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामजीवन सिंह ने की जबकि संचालन हेमंत चौधरी ने किया। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि पूरे देश में 30 मई से 30 जून तक पार्टी का महाभियान चलाया जा रहा है। हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को जन जन तक पहुंचा रहे हैं 2024 में कोई वैकेंसी नहीं है फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

Midlle News Content

 विपक्षी एकता पर सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा वे लोग जमा हो रहे हैं जो जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। उन लोगों में आपस में एक्सेप्टेशन नहीं है। सभी प्रधानमंत्री के दावेदार हैं। मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि पार्टी सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान कर रही हैै। वही आगामी 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है और गांव गांव घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को उनके काम को बताने की कार्यकर्ता काम करेगी। उन्होंने कहा हम जैसे कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है हम तन मन धन से तन पार्टी के लिए समर्पित हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने का निर्देश दिया एवं पार्टी द्वारा उपलब्ध किट को बांटने का भी निर्देश दिया। भाजपा नेता रामजीवन सिंह ने विपक्षी एकता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो मन में सपना पाले हुए हैं। उनका सपना सपना ही बनकर रह जाएगा 2024 तक कोई वैकेंसी नहीं है। वही भाजपा नेता रितेश सिंह ने पार्टी संगठन और आगामी चुनाव पर भी प्रकाश डाला मौके पर अमरेश सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पंकज पासवान, रितेश सिंह, सीमा देवी, पवन कुमार, उदय कांत ठाकुर, अतुल राणा, राकेश चौरसिया, शंभू ठाकुर कैलाश साह, प्रभात कुमार, नलिन कुमार, अपूर्व कुमार, उदय चौधरी, अंकित कुमार, रितेश कुमार, कैलाश साह, विनोद सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम से पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -