23 दिसंबर को नालंदा में गरजेंगे चिराग, कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास एक्शन मोड में आ गई है। आगामी 23 दिसंबर को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा नालंदा जिले के नूरसराय के सरदार पटेल स्टेडियम में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर लोग जनशक्ति पार्टी के द्वारा बिहारशरीफ में एक बैठक की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान लोजपा नेता रामकेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस जनसंवाद के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा लोगों को बिहार के विकास शिक्षा स्वास्थ्य की समस्या समेत तमाम कई ऐसी समस्याएं हैं जिसका बदलाब कैसे हो उसको बताने का काम करेगे। क्योंकि बिहार की जनता नीतीश की निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है इसलिए जनता अब बदलाव के मूड में है।

बिहार की जनता चिराग पासवान को सीएम की कुर्सी पर काबिज होना देखना चाहती है। ताकि बिहार की जनता के चेहरे पर मुस्कान को वापस लाया जा सके।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article