एफसीआई ओपी क्षेत्र के एनएच 31 पर दो महिला सार्जेंट सड़क दुघर्टना में घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

एफसीआई ओपी क्षेत्र अन्तर्गत एन एच 31 सड़क पर शनिवार की शाम बीहट स्थित हीरी सो रुम के समीप हुए सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार दो महिला सार्जेंट गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही इंस्पेक्टर रजनीश कुमार,थानाध्यक्ष एफसीआई ओपी अमित कुमार कांत, एसआई धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एएसआई फुचू सुरेन्द्र टुडू सहित पुलिस केन्द्र बेगूसराय के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी ने मौके पर पहूंच घायल दोनों महिला परिचारी को प्रारम्भिक उपचार हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया।

- Sponsored Ads-

जहां से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए मेज़र पुलिस केन्द्र बेगूसराय आशुतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुघर्टना में महिला सार्जेंट शिखा कुमारी एवं ज्योती कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गईं है। दोनों राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में विधि व्यवस्था संधारण कार्य में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

एफसीआई ओपी क्षेत्र के एनएच 31 पर दो महिला सार्जेंट सड़क दुघर्टना में घायल 2वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए चिकित्सक डा रशमी कुमारी ने बताया कि दोनों जख्मियों में शिखा कुमारी महिला पुलिस पदाधिकारी गम्भीर रूप से चोटिल है।शरीर के दाहिने भाग में काफी चोटें आई है। जिसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article