बुझा घर का इकलौता चिराग: भगवानपुर में सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, दादी गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिचक भगवानपुर पथ पर ताजपुर चिमनी गाछी के समीप एक हृदयविदारक घटना होने का समाचार सामने आई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चा ऋषभ कुमार की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी  रामप्रवेश महतो के पुत्र के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

हादसे में बच्चे की मौत हो गयी। जबकि दादी राजकुमारी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।मृत बालक चार बहन व एक भाई था।वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी बहनों के नाम मुस्कान, रिया, रिचा और आरुषि हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बहियार से दादी व पोता घर आ रहे थे।इसी दौरान हादसा हो गया।

बुझा घर का इकलौता चिराग: भगवानपुर में सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, दादी गंभीर रूप से घायल 2घटना की जानकारी मिलते ही एसआई देवेंद्र कुमार सत्यार्थी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया।जबकि गंभीर रूप से जख्मी राजकुमारी देवी को पीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से उसे सदर अस्पताल बेगुसराय बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Share This Article