पागल कुत्ते का आतंक जारी, करीब दो दर्जन लोगों को काट कर किया घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत के बरहारा गेनहरपुर सहित पड़ोसी गांव अम्बा में पागल कुत्ता काटने से करीब दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए ।इसमें बरहरा एवं गेनहरपुर के आधे आधे दर्जन एवं अंबा में डेढ़ दर्जन के आसपास लोगों को कुत्ता ने काटा । जख्मी लोगों ने पीएचसी में अपना इलाज कराया ।

- Sponsored Ads-

कुत्ते की आतंक से लोगों में दहशत बना हुआ है।हालांकि स्थानीय ग्रामीण जीवन कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने पागल कुत्ते को खदेड़ कर मार डाला।

पागल कुत्ते का आतंक जारी, करीब दो दर्जन लोगों को काट कर किया घायल 2 कुत्ते के हमले से गेनहरपुर निवासी जितेंद्र पासवान की पुत्री 10 वर्षीय संचिका कुमारी, देव कुमार पासवान के 5 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार, हीरालाल महतो, नरेश साह ,विजय पासवान की 14 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी ,बड़हारा निवासी रविंद्र महतो, अमरजीत महतो की पुत्री सहित अन्य घायल हो गए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article