गोलीबारी के 15 दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली,दुष्कर्म में विफल होने पर महिला को मारा था गोली

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में विगत 15 अक्टूबर शनिवार की शाम प्रखंड के बेदुलिया गांव में एक महिला को गोली मारा गया था। इस मामले में अपराधी को अबतक गिरफ्तार करने में पुलिस विफल रही है। जबकि पुलिस अधीक्षक ने घटना के तत्काल बाद डीएसपी मंझौल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है।

बताते चले कि 15 अक्टूबर की शाम मेघौल पंचायत के बेदुलिया निवासी अमरजीत महतो की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी गांव के पास ही चक्की ढाब स्थित बहियार से मजदूरी कर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी पूर्व से घाट लगाये बेदुलिया गांव के ही सुरेंद्र महतो के पुत्र मुकेश महतो उर्फ सरदार महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर मुकेश हत्या की नीयत से महिला को गोली मार दिया। ईश्वर का शुक्र था कि गोली महिला के हाथ मे लगी , जिससे वह जख्मी हो गयी।

- Sponsored Ads-

इस मामले में महिला द्वारा मुकेश के विरुद्ध खोदावंदपुर थाना में आवेदन देकर नामजद प्राथिमिकी दर्ज करवाई गई थी । लेकिन आज तक पुलिस न तो घटना में प्रयुक्त पिस्टल और गोली ही बरामद किया है और न ही अपराधी को ही गिरफ्तार कर पाई है। एक सप्ताह पूर्व प्रखंड के बरियारपुर पश्चमी पंचायत अंतर्गत बुढ़ी गंडक नदी बांध वाइक सवार एक शराब तस्कर खुद के कमर में रखे लोडेड पिस्टल से गोली फायर होकर लगने से जख्मी हो गया था। इस मामले में भी पुलिस का हाथ अबतक खाली है। इस मामले में थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि अपराधी फरार है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article