खगड़िया में दाह संस्कार से लौट रहे सुसर जमाई सड़क दुर्घटना में घायल, ईलाज के दौरान दोनों की मौत

DNB Bharat

घटना खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोछ गांव के ढेरियापुर के पास एनएच 107 की, परिजनों में मचा कोहराम।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गये जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का दाह संस्कार कर बाइक से लौटने के दौरान थार गाड़ी ने एनएच 107 पर मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। ठोकर लगते ही बाइक सवार 20 फीट दूर जाकर बूरी तरह घायल होकर गिर गया। पीछे आ रहे परिजन गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति को अस्पताल ले गये, जहां इलाजके दौरान दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पीपरा पंचायत के 40 वर्षीय पुत्र निरंजन सिंह एवं 60 वर्षीय राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

जानकारों ने बताया कि गांव के वयोवृद्ध चमकलाल सिंह की अचानक मौत हो गई थी। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मानसी थाना क्षेत्र के पतला बन्नी गंगा घाट पर दाह संस्कार करने सभी लोग गए थे। देर रात दाह संस्कार पर सभी लोग अपने अपने वाहन से घर की और निकल गए। इसी क्रम दामाद निरंजन सिंह एवं चचेरा ससुर राजेन्द्र सिंह का मोटरसाइकिल से घर जाने के क्रम में चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर तेलोछ गांव के ढेरियापुर के समीप तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित थार गाड़ी ट्रक को ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को सामने से ठोक दिया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

Share This Article