बीती रात बेगूसराय में आग ने बरपाया कहर, दुकानों में भीषण अगलगी में लाखों की संपत्ति राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात आग ने जमकर कहर बरपाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह बिजली की शार्ट सर्किट है। मामला बरौनी थाना क्षेत्र के जीरोमाइल गोलंबर के समीप एनएच 28 की है। बताया जा रहा है कि एनएच 28 के किनारे चाय एवं जनरल स्टोर की दुकान में आग लगी देखते ही देखते आग ने वहां पर मौजूद चार अन्य दुकानों को अपने आगोश में ले लिया और आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू न पाया जा सका। बाद में दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से दुकानदारों के लिए मदद की गुहार लगाई है । इस अगलगी की घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article