देश व दुनिया को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने निकला साईकिल पे संडे टीम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/बीहट-देश व दुनिया में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर साइकिल पे संडे टीम द्वारा आहूत अनहद यात्रा की शुरुआत दिनकर जन्मभूमि सिमरिया से की गयी। गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की कर्मभूमि विश्वभारती शांतिनिकेतन तक निर्धारित यात्रा की शुरुआत सिमरिया से की गयी। इस अवसर पर दिनकर पुस्तकालय कमिटी द्वारा स्वागत किया गया। वहीं इस अवसर पर दिनकर जन्मभूमि की मिट्टी टीम के सदस्यों को भेंट की गयी। वहीं 400 किलोमीटर की अनहद यात्रा पर निकली साइकिल पे संडे टीम के 31 सदस्यों का जत्था मध्य विद्यालय बीहट पहुंचा। जहां मध्य विद्यालय बीहट परिवार द्वारा साइकिल यात्रियों का स्वागत किया गया।

देश व दुनिया को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने निकला साईकिल पे संडे टीम 2संयोजक डाॅ कुंदन कुमार ने बताया कि दिनकर ग्राम सिमरिया से गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की कर्मभूमि शांतिनिकेतन बोलपुर तक साइकिल यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शांति का संदेश के अलावे बिजली-पानी का संरक्षण, अपनी लोक संस्कृति और सभ्यता को बचाना, बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव तथा परिवार, गांव और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। यह यात्रा 7 फरवरी को विश्वभारती शांतिनिकेतन जाकर सम्पन्न होगी। अनहद यात्रा पार्ट-5 की यात्रा में साइकिल पे संडे टीम में संयोजक कुंदन कुमार, विनोद भारती, कुमार गौतम, अंशू कुमार, प्रशांत कुमार, सुजीत कुमार, शुभम, कुणाल कुमार, गोविंद, अजीत, नीतीश, श्याम, विकास, राहुल, विक्रम, शिवम, विक्की, मुकेश, चंदन , अभिषेक, विकास, राजकुमार, नीरज, शशि सहित अन्य शामिल हैं।

देश व दुनिया को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने निकला साईकिल पे संडे टीम 3इस मौके पर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा साइकिल पे संडे की अनहद यात्रा की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि साइकिल पे सन्डे इतिहास लिख रही है यह आने वाले समय में देश के लिए एक मॉडल कार्यक्रम होगा। वहीं इस अवसर पर नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्यामनन्दन सिंह पन्नालाल, शिक्षक दिलीप कुमार, चन्द्र प्रकाश सिंह उर्फ लालबाबू, एसएन ग्लोबल हॉस्पिटल बेगूसराय से कमल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article