बरौनी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, आदर्श आचार संहिता अनुपालन पर किया गया विचार विमर्श

DNB Bharat Desk

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बिपीन राज़ ने किया। तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार सह संयोजक महंत रामजीवन दास महंत ने किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित पत्रकार संघ बरौनी कार्यालय में रविवार को एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बिपीन राज़ ने किया। तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार सह संयोजक महंत रामजीवन दास महंत ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से गत बैठक में लिए गए निर्णयों पर विचार विमर्श किया गया।

- Sponsored Ads-

बरौनी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, आदर्श आचार संहिता अनुपालन पर किया गया विचार विमर्श 2उसके बाद बैठक में क्षेत्रों के प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों की पहचान और उसके उत्थान तथा उसके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन, कार्यालय नियमित रूप से खुले, कार्यालय के साफ-सफाई सौंदर्यीकरण,आधारभूत संरचना, पत्रकार कार्यालय में बैठकर समाचार संकलन करें, बैठक नियमित रूप आयोजित हो, बैठक में संख्या-बल अधिसंख्य हो ,कोष के राशि के आय-व्यय सहित कई अन्य प्रमुख बिंदुओं पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने अपना अपना मंतव्य दिया।

बरौनी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, आदर्श आचार संहिता अनुपालन पर किया गया विचार विमर्श 3मौके पर अध्यक्ष बिपीन कुमार राज, संयोजक महंत रामजीवन दास, उपाध्यक्ष अशोक कुमार पासवान, सचिव सुरेंद्र कुमार मेहता, डा मनोज कुमार, डा कुन्दन कुमार, सरोज कुमार, मुकेश कुमार मिश्र, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मवीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं बैठक में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में लेखनी के माध्यम से स्वस्थ्य लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article